लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद की राजनीति करना: नड्डा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 14:18 IST

Open in App

तिनखोंग (असम), 22 मार्च भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर ''अवसरवाद की राजनीति'' करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि यदि विपक्षी दल सत्ता में आया तो असम में ''अंधेरे'' दिन शुरू हो जाएंगे।

नड्डा ने डिब्रूगढ़ जिले के तिनखोंग में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा असम की जनता की रक्षा व सेवा में सदैव आगे रही है।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य अवसरवाद की राजनीतिक करना है। वह केरल में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर माकपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है और पश्चिम बंगाल तथा असम में उससे हाथ मिला लिया है।''

भाजपा नेता ने कहा कि हाथी की तरह कांग्रेस के दांत भी खाने के कुछ आर तथा दिखाने के कुछ और हैं।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस हमेशा कहती कुछ है जबकि करती कुछ और है...वह समाज को बांट रही है।''

नड्डा ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि विपक्षी दल के सत्ता में आने का अर्थ अंधेरे दिनों की शुरुआत है जबकि भाजपा का मतलब विकास है।

उन्होंने कहा, ''यदि आप अंधेरा चाहते हैं तो कांग्रेस के साथ चले जाएं। लेकिन यदि आप विकास चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथ थाम लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत