लाइव न्यूज़ :

आज से मुंबई के 21 रेलवे स्टेशनों पर कांग्रेस का आंदोलन , सरकार का होगा घेराव

By IANS | Updated: February 15, 2018 00:01 IST

कांग्रेस की मुंबई इकाई ने पेट्रोल, डीजन की मूल्यवृद्धि और मंहगाई के विरोध में  आज(15 फऱवरी) को मुंबई के 21 उपनगरीय स्टेशनों पर आंदोलन करने का फैसला किया है।

Open in App

नई दिल्ली(15 फरवरी)। कांग्रेस की मुंबई इकाई ने पेट्रोल, डीजन की मूल्यवृद्धि और मंहगाई के विरोध में  आज(15 फऱवरी) को मुंबई के 21 उपनगरीय स्टेशनों पर आंदोलन करने का फैसला किया है। यह जानकारी पार्टी के उच्चाधिकारी ने दी। आंदोलन का नेतृत्व मुंबई स्थानीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम, विभिन्न निगम पार्षद, पूर्व और वर्तमान विधायक, सांसद और पूर्व मंत्री करेंगे।निरूपम ने आईएएनएस से कहा, पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें वैश्विक स्तर पर लगातार कम होने के बावजूद भारत में इनकी कीमतें बढ़ती जा रही हैं। इस समय मुंबई में देश में सबसे मंहगा 81 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है।  जनता की दुर्दशा को सामने लाने के लिए नगर कांग्रेस इकाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ पहली बार पश्चिमी रेलवे के उपनगरीय रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन करेगी।इस दौरान भाजपा और शिवसेना के सांसदों वाली मुंबई की छह लोकसभा क्षेत्रों के बोरीवली, मलाड, अंधेरी, सांताक्रुज, बांद्रा, दादर के दोनों (केंद्रीय क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र), मुंबई सेंट्रल, घाटकोपर, मुलुंद, सिओन, माटुंगा, विखरोली और कई अन्य स्टेशनों पर आंदोलन किया जाएगा।

टॅग्स :कांग्रेसबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना