लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आजः जेएनयू हिंसा, सीएए और एनआरसी समेत इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 14:41 IST

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए शनिवार (11जनवरी) को दोपहर 3.30 बजे  अपने मुख्यालय में बैठक करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देआज कांग्रेस वर्किंग कमेटी देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में अपने मुख्यालय में बैठक करेगी।पार्टी आज शनिवार (11जनवरी) को 3.30 बजे यह बैठक करेगी।

दिल्ली  में अगले हफ्ते विपक्षी पार्टी की बैठक से पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए शनिवार (11जनवरी) को दोपहर 3.30 बजे  अपने मुख्यालय में बैठक करेगी। कांग्रेस ने छात्रों के खिलाफ उभरती हिंसा और घटना पर चर्चा करने के लिए संसद एनेक्सी में 13 जनवरी को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।

विपक्षी दल एंटी-सीएए विरोध और छात्रों के खिलाफ कथित तौर पर पुलिस हिंसा के मुद्दे पर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बैठक करेगी। इसके अलावा इस बैठक में आर्थिक संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस पार्टी इससे पहले भी  देश भर में हो रहे छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन कर चुकी है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर सकती है। 

इसके अलावा सीडब्ल्यूसी की बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठक में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। 

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेएनयू हिंसा का विरोध किया था और उन्होंने तथ्यों की जांच के लिए जेएनयू में एक टीम भी भेजी थी। साथ ही सोनिया गांधी ने अपने एक बयान में जेनयू में हुई हिंसा के लिए न्यायिक जांच करने की मांग भी की थी। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी छात्रों के समर्थन में साथ खड़ा है।

टॅग्स :कांग्रेस कार्य समितिकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?