लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बताया कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का राज, भाजपा पर जमकर साधा निशाना, जाने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 20, 2023 14:35 IST

कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि राज्य में पार्टी केवल एक कारण से जीती है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।सिद्धरमैया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ली, जो राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे।

बेंगलुरु: कर्नाटक में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि राज्य में पार्टी केवल एक कारण से जीती है और वह है गरीबों, कमजोरों, पिछड़ों और दलितों के साथ खड़े होने का पार्टी का फैसला। 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस की जीत के बाद कई बातें लिखी गईं कि कांग्रेस कैसे यह चुनाव जीती, अलग-अलग विश्लेषण किए गए लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस इसलिए जीती क्योंकि हम गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के साथ खड़े थे। हमारे पास सच्चाई थी, गरीब लोग। भाजपा के पास पैसा था, पुलिस थी और सब कुछ था लेकिन कर्नाटक की जनता ने उनकी सारी शक्तियों को परास्त कर दिया।"

राहुल गांधी ने कहा, "हमने आपसे 5 वादे किए थे। मैंने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। 1-2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी और उस मीटिंग में ये 5 वादे कानून बन जाएंगे। हम आपको स्वच्छ, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।" कर्नाटक के लोगों को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह पिछले पांच वर्षों में लोगों के संकट से अवगत हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और आठ मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद जनता से साफ-सुथरी और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन देने का वादा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। सिद्धरमैया के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी शपथ ली, जो राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री होंगे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर, एम बी पाटिल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियंक खरगे, वरिष्ठ नेता के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, सतीश जार्कीहोली, रामालिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान ने मंत्री पद की शपथ ली।

टॅग्स :राहुल गांधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप