लाइव न्यूज़ :

करारी हार से उबरने के बाद गुजरात में इस मुद्दे को लेकर रुपाणी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

By महेश खरे | Updated: June 3, 2019 08:06 IST

लोकसभा चुनाव में करारी हार के शोक से उबरते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सरकार के खिलाफ एक बार फिर जुझारू तेवर दिखाए और मजबूती से जनता के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने पर जोर दिया.

Open in App

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जहां बजट सत्र में रुपाणी सरकार को फायर सेफ्टी जैसे जनता से जुडे मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर मंथन किया. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करते रहें, यह मांग करते हुए बैठक में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया.लोकसभा चुनाव में करारी हार के शोक से उबरते हुए गुजरात प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को सरकार के खिलाफ एक बार फिर जुझारू तेवर दिखाए और मजबूती से जनता के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने पर जोर दिया. लोकसभा चुनाव के बाद और 5 जून से शुरू हो रहे बजट सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए आयोजित इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला एवं पंचायतों के पदाधिकारियों ने भाग लिया.बैठक में राहुल गांधी के नेतृत्व पर एक स्वर से विश्वास व्यक्त करते हुए उनसे पद पर बने रहने की मांग की गई. बैठक में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आक्र ामक तेवर दिखाते हुए फैसला किया गया कि बजट सत्र में पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, किसान और युवाओं के मुद्दों को जोर शोर से उठाएगी.कांग्रेस नेताओं ने बैठक में सूरत में दस दिन पूर्व हुए दिल दहलाने वाले तक्षशिला अग्निकांड में मृत बच्चों के प्रति श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की. बैठक में सरकार पर आरोप लगाया कि रु पाणी सरकार अग्निकांड पर लीपापोती करते हुए दोषियों को बचा रही है.जनता इस अग्निकांड से उद्वेलित है और उसे पीडि़त परिवारों को न्याय दिलाने के लिए धरना, प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धानानी और भरत सिंह सोलंकी सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर