लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस 14-29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी

By विशाल कुमार | Updated: October 24, 2021 10:07 IST

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं, 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देविरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालने जैसे कार्यक्रम होंगे.एक सप्ताह तक पूरी कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा कि हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ लगातार आंदोलन करने जा रहे हैं, 14 नवंबर से 29 नवंबर तक बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे.

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा निकालने जैसे कार्यक्रम होंगे.

उन्होंने आगे कहा कि इन 15 दिनों के दौरान एक सप्ताह तक पूरी कांग्रेस समितियां पूरे देश में अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा भी करेंगी.

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भी ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के सुझाव के अनुसार करों को कम किया जाना चाहिए.

चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाना केवल सरकार का लालच है. इसलिए आरबीआई का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम करों के लायक हैं. आरबीआई बार-बार सरकार से कह रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम किए जाएं.

बता दें कि, रविवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है. देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल 35 पैसे तो वहीं पेट्रोल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.

बढ़े हुए दाम के अनुसार, यहां अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.59 रुपये और डीजल के लिए 96.32 रुपये चुकाने होंगे. वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के लिए 113.46  रुपये प्रति लीटर तो डीजल के लिए 104.38 रुपये प्रति लीटर देने होंगे. 

टॅग्स :महंगाईपेट्रोल का भावडीजल का भावकांग्रेसKC Venugopal
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos