लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस VS कांग्रेस: मिलिंद देवड़ा ने की AAP और केजरीवाल की तारीफ, अजय माकन ने कहा-कांग्रेस छोड़नी है क्या भाई?

By स्वाति सिंह | Updated: February 17, 2020 10:12 IST

दिल्ली में लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत दर्ज कराने के साथ सरकार बना ली है। केजरीवाल सरकार की नीति पर कांग्रेस के दो दिग्गज नेता ट्विटर पर आर-पार की लड़ाई कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस नेता तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस के दो दिग्गज नेता ट्विटर पर आर-पार की लड़ाई कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज कराने के बाद रविवार को अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आप की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस नेता तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेता आपस में ही उलझते दिख रहे हैं। दरअसल, रविवार देर रात महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने कई ट्वीट्स कर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तारीफ की। इसके बाद अजय माकन ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि अगर आपको पार्टी छोड़नी है, तो बेशक छोड़ सकते हैं।

देवड़ा ने लिखा, 'एक ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जो कि कम लोग जानते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में रेवेन्यू को डबल कर दिया गया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली अब भारत का सबसे आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बन रहा है।' देवड़ा के इस ट्वीट को सीएम अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट भी किया।  लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन को मिलिंद देवड़ा केजरीवाल और आप की तारीफ करना पसंद नहीं आया। उन्होंने देवड़ा को टैग करते हुए लिखा 'भाई, अगर आपको कांग्रेस पार्टी छोड़नी है, तो छोड़ सकते हैं। या फिर आधे पके तथ्यों को ठीक करें।'

मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अजय माकन ने आगे कुछ डाटा शेयर किया-

1997-98 (रेवेन्यू) 4073 करोड़

2013-14 (रेवेन्यू) 37459 करोड़

कांग्रेस सरकार के दौरान 14.87 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा

2015-2016 (रेवेन्यू) 41129

2019-20 (रेवेन्यू) 60000

आप सरकार के दौरान 9.90 फीसदी रेवेन्यू बढ़ा

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदबंरम ने आप के जीत पर ट्वीट कर लिखा था, आप की जीत हुई और जनता को बेवकूफ बनाने और लंबी-लंबी फेंकने वालों की हार हुई। कुछ ऐसा ही बयान मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी दिया था। पी चिदबंरम के इस ट्वीट पर दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सवाल उठाया।  दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पी चिदबंरम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था, सम्मान के साथ लिखते हुए सर, मैं बस इतना जानना चाहती हूं कि कांग्रेस ने राज्यों में बीजेपी को हराने का काम आउटसोर्स किया है क्या? अगर ऐसा नहीं है, तो फिर हम अपनी हार के बजाय AAP की जीत पर गर्व क्यों महसूस कर रहे हैं? और यदि आउटसोर्स किया है तो हमें (PCCs) अपनी दुकान को बंद कर देना चाहिए।' 

टॅग्स :कांग्रेसअजय माकनआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए