लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:41 IST

Open in App

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, '' टीपीसीसी अध्यक्ष (कार्यवाहक) के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए मैं सभी कांग्रेस नेताओं, समर्थकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। आज मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और राजनीति से भी संन्यास ले लिया है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभारी हूं।'' बिस्वास ने कहा कि वह पहले ही अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भेज चुके हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। मेरी किसी अन्य पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।'' त्रिपुरा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बिस्वास को 2019 में त्रिपुरा कांग्रेस इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, टीपीसीसी के एक पूर्व प्रमुख ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि बिस्वास को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos