लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था के ‘घोर कुप्रबंधन’ पर कांग्रेस संसद में विपक्ष का नेतृत्व करे: पी चिदंबरम

By भाषा | Updated: November 18, 2019 12:28 IST

सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को भी संसद की कार्रवाई में भाग लेने की इजाजत मिलनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देआईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में चिदंबरम न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी को मोदी शासन में अर्थव्यवस्था के घोर कुप्रबंधन को सामने लाने के लिए संसद में विपक्ष का नेतृत्व करना चाहिए। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सरकार उचित आलोचना को भी स्वीकार नहीं करती।

चिदंबरम के परिवार ने उनकी ओर से ट्वीट किया, ‘‘आज जब संसद शुरू हो रही है, कांग्रेस को विपक्ष का नेतृत्व करना चाहिए और अर्थव्यवस्था के घोर कुप्रबंधन को सामने लाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था का कौन सा क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है? एक भी नहीं।’’

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘ ऐसा लगता है कि सरकार को सब पता है लेकिन वह उचित आलोचना तथा उचित सलाह को मानने से इनकार करती है।’’ संसद के शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को भी संसद की कार्रवाई में भाग लेने की इजाजत मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में चिदंबरम न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। 

टॅग्स :पी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

भारतशशि थरूर के बाद चिदंबरम और सलमान खुर्शीद ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सराहा, जानें कांग्रेस से अलग क्यों बोल रहे तीनों वरिष्ठ नेता

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस