लाइव न्यूज़ :

तृणमूल पर कांग्रेस का कटाक्ष: गोवा में चुनाव कोई पर्यटन नहीं है

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर कांग्रेस ने गोवा में खुद को एक राजनीतिक ताकत के तौर पर पेश कर रही तृणमूल कांग्रेस की चुनौती को तवज्जो नहीं देने की कोशिश करते हुए मंगलवार पर उस पर कटाक्ष किया कि चुनाव कोई पर्यटन नहीं है कि साल में एक महीने के लिए पहुंचे और फिर वापस चले गए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि गोवा में कांग्रेस ईमानदार, पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन देने के लिए लड़ती रहेगी, बाकी राजनीतिक दलों को अपने विवेक से निर्णय लेना पड़ेगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने पिछले सात साल से लगातार बगैर झुके, बगैर डरे, बगैर दबे मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से लोहा लिया है। आप किसी आम जनमानस से पूछिए कि मोदी जी से बगैर डरे कौन लड़ा है, तो सीधे नाम आएगा राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, क्योंकि इसे हम अपना दायित्व और जिम्मेदारी मानते हैं, जो देश के प्रति है।’’

उन्होंने सरकारी जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘चाहे छोटे राजनीतिक दल हमारा विरोध भी करें, हम फिर भी उनके साथ खड़े होंगे क्योंकि हमारी जिम्मेदारी अन्याय के खिलाफ लड़ना है, चाहे वो (एजेंसियों का दुरुपयोग) हमारे खिलाफ हो या इस देश के किसी दूसरे राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष के साथ हो।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘चुनाव कोई पर्यटन नहीं है कि आप गोवा में 5 महीने, 2 महीने के लिए पर्यटन के लिए गए और फिर वापस चले गए।’’

सुरजेवाला ने जोर देकर कहा, ‘‘टीएमसी समेत हर राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने का अधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?