लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नीतीश कुमार को माना पीएम पद का योग्य उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2023 17:44 IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी अब नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार मान लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश पूरी तरह से प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी अब नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार मान लियाउन्होंने कहा कि नीतीश पूरी तरह से प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैंजदयू की ओर से नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताता जा रहा है

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लाल किला के सामने दिखाने की कोशिश की जाने लगी है। जदयू की ओर से नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताता जा रहा है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी अब नीतीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार मान लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश पूरी तरह से प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं।

दरअसल, जब अखिलेश सिंह से पूछा गया कि बिहार में जदयू के नेता नीतीश कुमार को लाल किले पर दिखा रहे हैं। बड़े-बड़े पोस्टर लगा रहे तो अखिलेश सिंह ने कहा कि इसमें गलत क्या है? ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार इस योग्य नहीं है। नीतीश पूरी तरह से प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं। रहा विपक्षी पार्टी के निर्णय की बात तो सबसे पहले विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना है और कहीं ना कहीं सबसे पहले मोदी की विदाई करना है, उसके बाद जो होगा वह आगे देखा जाएगा। 

वहीं अखिलेश सिंह ने बिहार में 2 जिलों में रामनवमी जुलूस में हुए हिंसा को लेकर भाजपा को दोषी ठहराया और साफ-साफ कहा कि भाजपा के लोगों ने सोची समझी साजिश के साथ इस तरह का काम करवाया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है कहीं ना कहीं जो भी दोषी है उन्हें जरूर सजा मिलेगी। 

उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता गई है, उसके बाद सारे विपक्ष एकजुट हुए हैं और कांग्रेस का साथ दे रहे हैं। निश्चित तौर पर देश में एक मजबूत विपक्ष बना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos