लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने दिया इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Updated: February 12, 2020 13:05 IST

पीसी चाको ने एएनआई को दिए अपने बयान में आगे कहा कि कांग्रेस के पतन के दौरान आप पार्टी का उदय हुआ। जिसने पूरे कांग्रेस वोट बैंक को छीन लिया। इसके बाद हम इसे कभी वापस नहीं पा सके। यह अभी भी आप के साथ बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दिया है। कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दिया है। चुनाव आयोग की ओर से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक आप ने 53.57 फीसदी मतों के साथ कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को 38.51 प्रतिशत मत और आठ सीटों पर जीत मिली। वहीं, कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली विधानसभा में अपना खाता नहीं खोल सकी।

इससे पहले बुधवार को ही पीसी चाको ने आम आदमी पार्टी (आप) की जीत में कांग्रेस के वोटरों का योगदान बताया। उन्होंने कहा, 'आप को दिल्ली में उन्हीं लोगों से वोट मिला है जो कभी कांग्रेस को अपना मत दिया करते थे। साल 2013 में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय में ही कांग्रेस पार्टी का पतन शुरू हो गया था। जिसका फायदा आप को मिला।'

पीसी चाको ने एएनआई को दिए अपने बयान में आगे कहा कि कांग्रेस के पतन के दौरान आप पार्टी का उदय हुआ। जिसने पूरे कांग्रेस वोट बैंक को छीन लिया। इसके बाद हम इसे कभी वापस नहीं पा सके। यह अभी भी आप के साथ बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में वापसी का भरोसा भी जताया। चाको के मुताबिक कांग्रेस दिल्ली में बड़ी वापसी करेगी। 

हालांकि, चाको ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में हुए दिल्ली में जहरीले प्रचार को जनता द्व्रारा नकारे जाने पर खुशी जताई। इनके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए वापसी का भरोसा दिलाया। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos