लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में सोनिया गांधी ने किया एक और बदलाव, वासनिक को हटाकर अग्रवाल को मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 19:46 IST

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष ने जय प्रकाश अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल वासनिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के रूप में बने रहेंगे।संगठन से जुड़े अन्य मामलों को देखेंगे। मुकुल वासनिक का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्लीः कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक की जगह जय प्रकाश अग्रवाल को पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। वासनिक ने सोनिया से इस जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था।

 

हालांकि, वासनिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के रूप में बने रहेंगे, लेकिन वह संगठन से जुड़े अन्य मामलों को देखेंगे। कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष ने पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी महासचिव के रूप में वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त करने का मुकुल वासनिक का अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

ताकि वह संगठन से जुड़े अन्य मामलों को देख सकें।” बयान में कहा गया है, “कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष ने जय प्रकाश अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है।” पार्टी ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव के रूप में वासनिक द्वारा दिए गए योगदान की सराहना करती है। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी