लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने स्पेशल वीडियो से किया मनमोहन सिंह को बर्थडे विश, लालटेन से पढ़ने से वर्ल्ड लीडर बनने की जर्नी को किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 14:19 IST

आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ''आज डॉक्टर मनमोहन सिंह 87 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को 4 जुलाई, 1991 के अपने बजट के जरिए बदल दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है।मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से साल 1957 में प्रथम श्रेणी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद मनमोहन सिंह का आज 87 वां जन्मदिन है। वे जाने माने अर्थशास्त्री हैं और 10 वर्षो तक कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्हें देश में आर्थिक सुधार लाने वाले वित्त मंत्री के रूप में भी जाना जाता है। इस मौके पर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी जर्नी को पेश किया गया है। 

वीडियो में लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करने से लेकर विश्व के सबसे उम्दां नेता बनने तक की जर्नी दिखाया गया है। बताया गया है कि वो इस वक्त दुनिया में सबसे पढ़े लिखे नेताओं में शुमार हैं।  वहीं, जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सुबह तड़के बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की है। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितम्बर, 1932 को हुआ था। वह 2004 से 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। 

आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी पोस्ट की। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा, ''आज डॉक्टर मनमोहन सिंह 87 साल के हो गए। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को 4 जुलाई, 1991 के अपने बजट के जरिए बदल दिया था। उनके ज्ञान की फिलहाल सबसे ज्यादा जरूरत है।'' कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''10 वर्षों तक देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री तथा विद्वान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ।'' 

बता दें कि अर्थशास्त्री डॉ .सिंह को तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री के रूप में किये गये आर्थिक सुधारों का श्रेय जाता है। मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से साल 1957 में प्रथम श्रेणी से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। साल 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के नूफील्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में पीएचडी की थी। वहीं, वह पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के टीचर भी रहे हैं।

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब