लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने तमिलनाडु के लिए समितियां गठित कीं, कई पदाधिकारी भी नियुक्त किए

By भाषा | Updated: January 2, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी कांग्रेस ने कुछ महीने बाद होने जा रहे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को अपनी राज्य इकाई के लिए 32 उपाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की और कई समितियों एवं चुनाव प्रबंधन दल का गठन किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और मणिशंकर अय्यर तथा कई अन्य परिष्ठ नेताओं को विभिन्न समितियों में स्थान दिया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों और समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 32 उपाध्यक्ष, 57 महासचिव और 104 सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही, पार्टी ने कार्यकारी समिति के सदस्य और 32 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव समन्वय समिति, चुनाव अभियान समिति, प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, मीडिया समन्वय समिति और चुनाव प्रबंधन दल का गठन किया है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कार्यकारी समिति के साथ ही प्रदेश चुनाव समिति और चुनाव समन्वय समिति तथा अय्यर को प्रदेश चुनाव समिति एवं घोषणापत्र समिति में जगह दी गई है।

सांसद मणिकम टैगोर, कार्ति चिदंबरम और ज्योति मणि को भी विभिन्न समितियों में शामिल किया गया है।

तमिलनाडु में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस के द्रमुक की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ने की संभावना है।

इस बीच, कांग्रेस ने कृष्ण बरुआ को एनएसयूआई की असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल