लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में बड़े स्तर पर नेताओं को बदलने की तैयारी, सोनिया गांधी ले रहीं खुद फैसले, राहुल को रखा अलग

By शीलेष शर्मा | Updated: March 16, 2022 17:34 IST

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी में हलचल मची है। ऐसी खबरें हैं कि सोनिया गांधी अपने स्तर पर पार्टी में कई बड़े बदलाव करने जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, देवेंद्र यादव सहित अनेक बड़े नेताओं पर गिर सकती है गाज।ये सभी राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं, पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष दे चुके हैं इस्तीफे।सोनिया गांधी ने पंजाब से आने वाले पार्टी के सांसदों के साथ भी बुधवार को लंबी चर्चा की।

नई दिल्ली: हाल में विधानसभा चुनावों में शर्मनाक पराजय और कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में तीखे सवालों का सामना करने के बाद सोनिया गांधी ने आनन फानन में कड़े फैसले लेने की शुरुआत कर दी है। हैरानी की बात यह है कि सभी फैसलों से सोनिया ने राहुल गांधी को अलग रखा है। इसी क्रम में बुधवार को सोनिया ने पंजाब से पार्टी के सांसदों के साथ लंबी चर्चा की। 

पंजाब में टिकटों को बेचने जैसे आरोप आए सामने

सूत्र बताते हैं कि इन सांसदों ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी अजय माकन तथा हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुये सोनिया को टिकटों को बेचने जैसे आरोपों की जानकारी दी। पार्टी के सांसद जसवीर गिल ने दावा किया कि वह टिकटों के बेचने के सबूत सामने रख सकते हैं। 

सोनिया की हिदायत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू, अजय कुमार लल्लू जैसे पांचों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के इस्तीफे हो चुके हैं। हालांकि लगता है कि अब बात यहीं रुकने वाली नहीं है। पार्टी के अति विश्वस्त सूत्रों के अनुसार केंद्रीय स्तर से लेकर राज्यों तक भारी फेरबदल की तैयारी शुरू हो गयी है। 

राहुल के करीबी नेताओं की होगी छुट्टी!

इस सूत्र का दावा था कि संघठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, महासचिव रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, देवेंद्र यादव सहित अनेक बड़े नेताओं को उनके पदों से हटाने की तैयारी है। यह सभी राहुल के करीबी माने जाते हैं। 

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित दूसरे राज्यों में भी सोनिया बदलाव की तैयारी कर रहीं हैं। ऐसे प्रदेश अध्यक्ष जिनको लेकर अब तक शिकायतें मिली हैं उनको बदल कर नये नेताओं को जिम्मेदारी दिये जाने की चर्चा है। 

बता दें कि पंजाब सहित यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। पंजाब में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने में नाकाम रही। वहीं, यूपी में उसे केवल दो सीट आए। पंजाब में कांग्रेस को केवल 18 सीट मिले। गोवा में भी कांग्रेस को बड़ी उम्मीद थी पर भाजपा बहुमत के ज्यादा करीब पहुंची और सरकार बनाने की तैयारी में है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022सोनिया गाँधीकांग्रेसराहुल गांधीपंजाब कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए