लाइव न्यूज़ :

किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:31 IST

Open in App

हरियाणा के करनाल जिले में किसानों पर हुये लाठीजार्च के विरोध में कांग्रेस नेताओं और विधायकों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने किया । इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा । प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये गांगोली ने कहा कि पिछले नौ महीने से भी ज्यादा समय बीत गया है, किसान संगठन किसान साथियों के साथ मिलकर तीन काले कृषि कानून का विरोध कर रहें है। उन्होंने कहा कि लेकिन केंद्र और राज्य सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है और उन पर लाठीचार्ज करवा कर उनकी हत्या करने की कोशिश कर रही है। इस बीच, भारतीय किसान युनियन के (चढूनी) जिलाध्यक्ष आजाद पालवां ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कहते है कि हरियाणा के किसान इस आंदोलन में नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर हरियाणा के किसान आंदोलन में नहीं है तो प्रदेश के हजारों किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामले क्यों दर्ज किए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos