लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गांधी यूपी प्रभारी पद से मुक्त, पायलट बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2023 21:00 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया हैउनकी जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई हैरणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक की जिम्मेदारी संभालेंगे और दीपक बाबरिया दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी संभालेंगे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। फेरबदल के तहत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक की जिम्मेदारी संभालेंगे और दीपक बाबरिया दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी ने अविनाश पांडे को प्रभारी नियुक्त किया है। कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जीए मीर प्रभारी के रूप में झारखंड और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दीपा दासमुंशी को केरल, लक्षद्वीप और तेलंगाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अन्य लोगों के अलावा, पार्टी ने बताया कि वरिष्ठ नेता जयराम रमेश संचार के प्रभारी होंगे, केसी वेणुगोपाल संगठनों के प्रमुख होंगे, और गुरगीप सिंह सप्पल प्रशासन की देखभाल करेंगे। अन्य राज्यों के लिए, पार्टी ने रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र प्रभारी, मोहन प्रकाश को बिहार और डॉ. चेल्लाकुमार को मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लिए प्रभारी नियुक्त किया।

साथ ही डॉ अजॉय कुमार ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रभारी होंगे। भरतसिंह सोलंकी जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी संभालेंगे, राजीव शुक्ला हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे, सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी होंगे, देवेंद्र यादव पंजाब के लिए, माणिकराव ठाकरे गोवा, दमन और दीव और दादर और नगर हवेली के प्रभारी होंगे। त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर और नागालैंड के लिए, कांग्रेस ने गिरीश चिदंकर को प्रभारी नियुक्त किया, जबकि मणिकन टैगोर आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार की देखभाल करेंगे।

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही खड़गे ने पार्टी नेता प्रणव झा को एआईसीसी सचिव, कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से संबद्ध, संचार प्रभारी नियुक्त किया है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?