लाइव न्यूज़ :

मां सोनिया गांधी के इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं राहुल, जाते-जाते बीजेपी की चुटकी ले गए

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 27, 2018 23:49 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का इलाज करवाने भारत से बाहर जा रहे हैं। हांलाकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वे किस कौन से देश जा रहे हैं लेकिन जाते-जाते उन्होंने ऐसा ट्विट किया है जिससे उनके विरोधी उन्हें क्या जवाब दे ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का इलाज करवाने भारत से बाहर जा रहे हैं। हांलाकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वे किस कौन से देश जा रहे हैं लेकिन जाते-जाते उन्होंने ऐसा ट्विट किया है जिससे उनके विरोधी उन्हें क्या जवाब दे ये सोचने पर मजबूर हो गए हैं। राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए ट्वीट कर कहा कि, 'सोनिया जी के रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कुछ दिनों के लिए भारत से बाहर रहूंगा। बीजेपी सोशल मीडिया ट्रोल सेना के मेरे दोस्तों आप ज्यादा काम मत करना मैं जल्द ही वापस आऊंगा!

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में होने वाली पोर्टफोलियो आवंटन की बैठक को राहुल गांधी के इस दौरे के चलते टाल दिया गया है। बता दें कि कर्नाटक में गठबंधन की सरकार बनाने के बाद जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और कांग्रेस के जी परमेश्वर को सूबे का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।

हालांकि, इस दौरान भी मंत्रालय का बंटवारा नहीं हो सका था। दोनों पार्टियों ने कहा था कि फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद एक साथ बैठकर यह तय किया जाएगा कि किस पार्टी के किस नेता को कौन सा मंत्रालय दिया जाएगा।

बार-बार विदेश जाने के चलते राहुल गांधी अक्सर अपने विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। इससे पहले राहुल गांधी जब-जब विदेश दौरे पर गए, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। 

टॅग्स :राहुल गाँधीसोनिया गाँधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब