लाइव न्यूज़ :

खड़गेजी से सहमत... हमसब एक दूसरे के नहीं बल्कि, भाजपा के खिलाफ हैं, बोले शशि थरूर- यह तय करने का विकल्प...

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2022 09:13 IST

इससे पहले रविवार को कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं, क्योंकि इससे लोगों की उसी तरह से पार्टी में दिलचस्पी पैदा होगी, जैसे कि हाल में ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पद के चुनाव को लेकर हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को कराया जाएगा।

नयी दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि मैं खड़गेजी  से पूर्णतया सहमत हूं कि हमसब एक दूसरे के नहीं बल्कि, भाजपा के खिलाफ हैं। जैसे जैसे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, खड़गे और थरूर अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।

थरूर ने बुधवार कहा कि हम समान विचारधारा के हैं। और मल्लिकार्जुन खड़गे जी से सहमत हैं कि हमसब एक दूसरे के नहीं बल्कि, भाजपा के खिलाफ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थरूर ने कहा कि 17अक्टूबर को वोट देने वाले साथियों के पास यह तय करने का विकल्प है कि यह काम किस तरह से ज्यादा अच्छी तरह किया जा सकता है।

इससे पहले रविवार को कहा कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं, क्योंकि इससे लोगों की उसी तरह से पार्टी में दिलचस्पी पैदा होगी, जैसे कि हाल में ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पद के चुनाव को लेकर हुई थी। उनकी इस टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए खड़गे ने कहा कि विद्वान लोगों (थरूर) की इच्छा बहस की हो सकती है, लेकिन वह इसमें नहीं पड़ेंगे क्योंकि वह सिर्फ काम करना जानते हैं।

थरूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के दिलों में नेहरू-गांधी परिवार की हमेशा खास जगह रही है और रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा चुनौतियों का जवाब प्रभावी नेतृत्व और संगठनात्मक सुधार के संयोजन में निहित है। गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी का नामांकन पत्र शनिवार को खारिज होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अब मुकाबला खड़गे और थरूर के बीच होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। जरूरत पड़ने पर चुनाव 17 अक्टूबर को कराया जाएगा। मतगणना 19 अक्टूबर को होगी और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :शशि थरूरमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारतवेणुगोपाल पर हमला हुआ, अब कुछ नहीं किया जा सकता?, एमके राघवन ने कहा-कुछ लोग बहुत खुश?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतशपथ ग्रहणः 18 मई को सुबह 10 बजे वीडी सतीशन लेंगे शपथ?, कांग्रेस, आईयूएमएल, केईएम, आरएसपी के विधायक बनेंगे मंत्री?

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम