लाइव न्यूज़ :

राफेल डील के खिलाफ महीनेभर आंदोलन चलाएगी कांग्रेस, बनाई ये योजना

By भाषा | Updated: August 27, 2018 01:24 IST

कांग्रेस दावा करती रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक उद्योगपति 'मित्र' को फायदा पहुंचाने और 'सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ावा देने' के लिए राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में बदलाव कर दिए गए।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अगस्त: अपने नेताओं को मिले कानूनी नोटिसों से बेपरवाह कांग्रेस ने राफेल सौदे के खिलाफ अभियान तेज करने का फैसला किया है।

कांग्रेस दावा करती रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक उद्योगपति 'मित्र' को फायदा पहुंचाने और 'सांठगांठ वाले पूंजीवाद को बढ़ावा देने' के लिए राफेल लड़ाकू विमान के सौदे में बदलाव कर दिए गए। पार्टी ने अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मुद्दे को लोगों तक ले जाने के लिए सिलसिलेवार कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

मुख्य विपक्षी दल मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगा और जिला एवं राज्य स्तरों पर मार्च निकालेगा। जिला स्तरीय आंदोलन सात से 15 सितंबर तक होंगे, जबकि राज्य स्तरीय आंदोलन 16 से 30 सितंबर तक होंगे।

कांग्रेस ने जिला स्तरीय आंदोलनों पर नजर रखने के लिए पार्टी मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत ने पार्टी के प्रदेश प्रमुखों को पत्र लिखकर कहा है, ‘‘कृपया राज्य स्तर पर विशाल आंदोलन और राज्यपालों को ज्ञापन देने के लिए राजभवनों तक मार्च सुनिश्चित कीजिए।’’ 

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार कांग्रेस राफेल मुद्दे को चुनावी मुद्दा बनाएगी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के दावे पर मोदी सरकार को निशाना बनाएगी।

टॅग्स :राफेल सौदाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos