लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 56 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: March 19, 2019 12:35 AM2019-03-19T00:35:17+5:302019-03-19T00:35:17+5:30
कांग्रेस ने जंगीपुर से प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और रायगंज से दीपा दासमुंशी को चुनावी मैदान में उतारा है।
लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने 56 उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें आंध्र प्रदेश से 22, तेलंगाना से 8, पश्चिम बंगाल से 11, उड़ीसा से 10, यूपी से 3 और 1 लक्षद्वीप के उम्मीदवार का नाम शामिल है।
Congress party releases fifth list of 56 candidates for upcoming #LokSabhaElections2019 . Madhu Yashki Goud to contest from Nizamabad, Telangana, N Uttam Kumar Reddy from Nalgonda. Abhijit Mukherjee to contest from Jangirpur, West Bengal & Adhir Ranjan Chowdhary from Berhampore. pic.twitter.com/CwhKfRerGi
— ANI (@ANI) March 18, 2019
Congress party releases list of 36 candidates for elections to the Odisha legislative assembly. pic.twitter.com/HixKZ0AmSH
— ANI (@ANI) March 18, 2019
वामपंथी पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत रद्द करने के एक दिन बाद कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल से 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। वहीं कांग्रेस ने जंगीपुर से प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और रायगंज से दीपा दासमुंशी को चुनावी मैदान में उतारा है।