लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के 20 हजार करोड़ पैकेज पर कांग्रेस का हमला, कहा-लोगों की जेब में पैसा दो

By शीलेष शर्मा | Updated: May 13, 2020 20:10 IST

चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं पर गहरी निराशा जताते हुये कहा कि अगर एमएसएमई क्षेत्र को जो मामूली राहत दी गयी है यदि उसे छोड़ दें तो वित्तमंत्री की पैकेज घोषणाओं का कोई अर्थ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण द्वारा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित 20 हज़ार करोड़ का आज जो ब्योरा पेश कियाकांग्रेस ने पैने सवाल उठाते हुये पूछा कि 16. 4 लाख करोड़ के बारे में वित्तमंत्री खामोश क्यों हैं

नयी दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित 20 हज़ार करोड़ का आज जो ब्योरा पेश किया उस पर कांग्रेस ने पैने सवाल उठाते हुये पूछा कि 16. 4 लाख करोड़ के बारे में वित्तमंत्री खामोश क्यों हैं , क्या सरकार अपने डर और अपनी अज्ञानता का शिकार हो चुकी है। यह टिप्पड़ी कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण की घोषणा के तत्काल बाद की।

उन्होंने कहा कि सरकार उन मज़दूरों को लेकर क्यों खामोश है जो भूख से मर रहे हैं ,नौकरिया जा चुकी हैं ,हज़ारों मील तपती सड़कों को नंगे पांव नाप कर अपने घर लौट रहे हैं। कांग्रेस मानती है कि सरकार को अधिक खर्च करने की ज़रूरत है लेकिन यह सरकार खर्च करना ही नहीं चाहती। सरकार को अधिक उधर लेना चाहिये ,लेकिन लगता है उसकी इच्छा ही नहीं है। सरकार को चाहिये था कि वह राज्यों को अधिक ऋण लेने की सुविधा देती जिससे वह अधिक खर्च कर पाते, परन्तु यह सरकार इसके प्रति न तो गंभीर है और न ही इच्छुक। 

चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं पर गहरी निराशा जताते हुये कहा कि अगर एमएसएमई क्षेत्र को जो मामूली राहत दी गयी है यदि उसे छोड़ दें तो वित्तमंत्री की पैकेज घोषणाओं का कोई अर्थ नहीं है। 6. 3 करोड़ एमएसएमई इकाइयों को हवा में छोड़ दिया गया है। चिदंबरम ने 20 हज़ार करोड़ के अधीनस्थ कर्ज़ और दस हज़ार करोड़ के इक्वटी कॉर्पस की घोषणा का स्वागत किया लेकिन साफ़ किया कि हमें इसके विवरण की अभी प्रतीक्षा है। 

कांग्रेस नेता ने इस बात पर घोर निराशा जताई कि ज़रूरत मंद लोगों के खातों में सीधे पैसे भेजने को लेकर यह सरकार पूरी तरह आज भी खामोश है यह जानते हुये कि 13 करोड़ गरीब परिवारों को आभाव में धकेल दिया गया है। उन्होंने प्रॉफेसर थॉमस पिक्केटी की याद दिलाई जिन्होंने कल ही इस बात पर ज़ोर दिया था कि देश की पहली ज़रुरत लोगों की जेब में नक़दी डालने की है। 

कांग्रेस ने सरकार पर हमला करते हुये साफ़ किया कि लिक्विडिटी बढ़ाने के उपाय राजकोषीय प्रोत्साहन नहीं हो सकते ,केवल क़र्ज़ देने से खपत नहीं बड़ाई जा सकती है। कांग्रेस ने सरकार से सवाल किया कि 7 करोड़ दुकानदारों के लिये क्या किया है ,मध्यम वर्ग की आखिर अनदेखी क्यों।

टॅग्स :कांग्रेसनिर्मला सीतारमणभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह