लाइव न्यूज़ :

केंद्र पर हमलावर हुए अधीर रंजन चौधरी, कहा- ये नई संसद है, मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं है; विपक्ष बोल नहीं सकता

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 10, 2023 13:22 IST

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि यह नई संसद है, मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं है; विपक्ष बोल नहीं सकता।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि हमें किसी से बदले की भावना नहीं है।उन्होंने ये भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 105 के अनुसार, हम संसद में अपने विचार बिना फिल्टर किए रख सकते हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मन में किसी से बदले की भावना नहीं है।

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सवाल किए जाने का बचाव करते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि हमें किसी से बदले की भावना नहीं है। राहुल गांधी ने भाषण में जो कहा वह उनके विचार से कुछ नहीं था, बल्कि उन्होंने अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग शोध पत्र द्वारा लगाए गए आरोपों और दावों के आधार पर अपनी टिप्पणी की है।

उन्होंने ये भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 105 के अनुसार, हम संसद में अपने विचार बिना फिल्टर किए रख सकते हैं। यह दुख की बात है कि राहुल गांधी के विचारों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। राहुल गांधी के मन में किसी से बदले की भावना नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि यह नई संसद है, मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं है; विपक्ष बोल नहीं सकता। मुझे लग रहा है कि संसद भी काम करना बंद कर देगी।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को लोकसभा में कहा था कि राहुल गांधी ने सदन में अपनी बात रखकर सही जगह वार किया है जिससे पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा को 'पप्पू' बना दिया है।

चौधरी ने कहा था, "पहली बार ढिंढोरा पीटा जा रहा है कि भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना दिया। क्या यह सियासी फसल उगाने के लिए हुआ? पहले राष्ट्रपति की जाति, धर्म की बात कभी नहीं हुई। हम तो प्रधानमंत्री को ओबीसी की बात नहीं करते, हम प्रधानमंत्री बोलते हैं।" उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि सब कुछ 'राहुल बनाम भाजपा' हो गया है। प्रधानमंत्री से पहले सारे ब्रिगेडियर को तैनात किया गया। उससे लगता है कि राहुल गांधी जी ने सही जगह वार किया। उनका तीर सही जगह लगा है। राहुल गांधी ने आपको पप्पू बना दिया।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीकांग्रेसBharatiya Janata Partyसंसदराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos