लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: कांग्रेस ने सीएम ममता पर लगाया आरोप, कहा- प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन पैदा करने की कर रहीं कोशिश

By भाषा | Updated: May 31, 2020 15:28 IST

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन की कोशिश कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी ने राज्य सरकार पर लॉकडाउन के दौरान पर्याप्त संख्या में पृथक-वास केंद्र बनाने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया।अधीर ने अपने पत्र में दावा किया कि राज्य सरकार आपदा से निपटने में पूरी तरह विफल रही है।

कोलकाता: प्रवासी मजदूरों की वापसी के मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि बनर्जी राज्य में प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही थीं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर बनर्जी गलत तरीके से प्रवासी मजदूरों को जिम्मेदार ठहरा रही थीं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों से समन्वय स्थापित कर वहां फंसे राज्य के मजदूरों की चिकित्सीय जांच का प्रबंध करने के साथ ही उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजाम करना चाहिए था, क्या बनर्जी सतर्क थीं? मुर्शिदाबाद जिले की अपनी बहरामपुर लोकसभा सीट में प्रेसवार्ता के दौरान चौधरी ने कहा, '' लेकिन, उन्होंने ऐसी कोई पहल नहीं की। इसके इतर, वापस आए लोगों पर कोविड-19 के प्रसार का पूरा ठीकरा फोड़कर प्रवासियों और गैर-प्रवासियों के बीच विभाजन कर रही हैं।'' 

उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआत में ममता बनर्जी ने प्रवासी मजदूरों को रेल से वापस लाने का पूरा श्रेय लिया और बाद में हालात को काबू करने में विफल रहने पर इसका ठीकरा वापस आए लोगों पर फोड़ दिया। चौधरी ने राज्य सरकार पर लॉकडाउन के दौरान पर्याप्त संख्या में पृथक-वास केंद्र बनाने में नाकाम रहने का भी आरोप लगाया। चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल के चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिये सेना के और जवानों की तैनाती की मांग की। अधीर ने अपने पत्र में दावा किया कि राज्य सरकार आपदा से निपटने में पूरी तरह विफल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगालममता बनर्जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी