लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक के बयान ने बढ़ाई राहुल गांधी की मुश्किल, बीजेपी की बल्ले-बल्ले

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 22, 2018 08:30 IST

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देते ही लग रहा था कि कर्नाटक में मचा राजनीतिक घमासान थम गया है लेकिन लगता है कि अभी राजनीतिक उठापटक का ये खेल खत्म नहीं हुआ है। सबकुछ शांत सा हो रहा था लेकिन कर्नाटक के येल्लापुर से कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर के एक बयान से लगता है कि अभी ये राजनीतिक घमासान कुछ दिन और चलेगा।

Open in App

बेंगलोर, 22 मई। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देते ही लग रहा था कि कर्नाटक में मचा राजनीतिक घमासान थम गया है लेकिन लगता है कि अभी राजनीतिक उठापटक का ये खेल खत्म नहीं हुआ है। सबकुछ शांत सा हो रहा था लेकिन कर्नाटक के येल्लापुर से कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर के एक बयान से लगता है कि अभी ये राजनीतिक घमासान कुछ दिन और चलेगा। कांग्रेस विधायक शिवराम ने अपनी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए 'हॉर्स ट्रेडिंग' के ऑडियो टेप को फर्जी बता दिया। 

इस मामले में शिवराम ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा जारी किया गया बीजेपी नेता और उनकी पत्नी का ऑडियो क्लिप फर्जी है। उनकी पत्नी को बीजेपी से कभी कॉल नहीं आया था। कांग्रेस ने जो ऑडियो जारी किया था, वह फर्जी था। शिवराम हेब्बर ने शनिवार को अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, 'जब मैं विधानसभा में था तो मुझे पता चला कि न्यूज चैनलों में मेरी पत्नी और बीजेपी नेताओं के बीच बातचीत के ऑडियो क्लिप की चर्चा है। मेरी पत्नी की न तो आवाज है और न ही उसने कोई कॉल रिसीव किया।'

शिवराम ने आगे लिखा, 'जिसने भी राजनीतिक कारणों से इस प्रकार के ऑडियो क्लिप को जारी किया, मैं उसका विरोध करता हूं। यह एक फर्जी ऑडियो टेप था। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने दोबारा मुझे सेवा करने का मौका दिया। आपकी सेवा जारी रहेगी।'

हेब्बर के इस बयान पर कांग्रेस विधायक बी सी पाटिल ने कहा, 'उन्होंने (बीजेपी) ने मुझे मंत्री पद और सब कुछ देने का ऑफर दिया था। यह सच्चाई है। मैं हेब्बर के बारे में नहीं जानता। मैं अपने बारे में बात कर सकता हूं। येदियुरप्पा, श्रीरामुलु और मुरलीधर राव ने मुझसे बात की थी।'

बता दें कि राज्यपाल के येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिए जाने के बाद कांग्रेस ने एक-एक कर सिलसिलेवार तरीके से चार ऑडियो क्लीप जारी की थी, और कहा था कि अभी तीन ऑडियो क्लिप और जारी होगी। इस ऑडियो के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी पर उनके विधायकों की खरीद फरोख्त करने का आरोप लगाया था। 

सुप्रीम कोर्ट से येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए एक दिन का वक्त मिला था लेकिन येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) (जेडीएस) गठबंधन सरकार बनाने जा रही है। जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी 23 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी