लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले कांग्रेस को झटका, महिला विधायक ने दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: February 2, 2019 17:30 IST

गुजरात में कांग्रेस की विधायक आशा पटेल ने मेहसाणा जिले के ऊंझा निर्वाचन क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Open in App

गुजरात में कांग्रेस की विधायक आशा पटेल ने शनिवार को ‘‘अंदरूनी कलह’’ का हवाला देते हुए विधानसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मेहसाणा जिले के ऊंझा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आशा पटेल ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पटेल के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पटेल ने भाजपा से ऊंझा सीट कांग्रेस को दिलाई थी।ऊंझा, महेसाणा लोकसभा सीट में आने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। सात विधानसभा क्षेत्रों में से चार भाजपा और तीन कांग्रेस के पास हैं। महेसाणा लोकसभा सीट भाजपा के पास है। आशा पटेल ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की घोषणा की।उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने अंदरूनी कलह और पार्टी नेतृत्व के मुझे नजरअंदाज करने के चलते इस्तीफा दिया है।’’ पटेल ने यह भी दावा किया है कि पिछले एक साल में राज्य के मुद्दों पर दी गई उनकी किसी भी राय पर गौर नहीं किया गया।सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कोई निर्णय लेने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श करेंगी। कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि आशा पटेल ने अपने निजी स्वार्थ के चलते यह निर्णय लिया है।उन्होंने कहा, ‘‘कल तक, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।’’ इससे पहले कांग्रेस विधायक कुंवरजी बावलिया ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से भाजपा ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :कांग्रेसगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos