लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कांग्रेस MLA आशा कुमारी और महिला कांस्टेबल में हाथापाई, दोनों ओर से चला थप्पड़

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 29, 2017 15:12 IST

राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को शिमला पहुंचे। इस बीच विधायक आशा कुमारी और महिला पुलिस के बीच हाथापाई हो गई।

Open in App

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कांग्रेस की महिला विधायक और महिला पुलिस कांस्टेबल के बीच शुक्रवार को हाथापाई होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद शुक्रवार को राजधानी के पार्टी मुख्यालय पर राहुल गांधी पहुंचे थे। इस बीच विधायक आशा कुमारी भी पार्टी दफ्तर जा रही थीं, जिन्हें  महिला पुलिस कांस्टेबल ने अंदर जाने से रोक दिया।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी और विधायक आशा कुमारी को रोकने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते गुस्से से तमतमाई आशा कुमारी ने महिला पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कांस्टेबल ने भी आशा कुमारी को थप्पड़ मारा। घटना के दौरान सोलन से कांग्रेस विधायक धनी राम शांडिल भी मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवाया।इस पूरे घटनाक्रम को समाचार एजेंसी एएनआई के जारी वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे विधायक ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा और इसके बाद महिला कांस्टेबल ने भी थप्पड़ जड़ दिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को शिमला पहुंचे। राहुल ने शिमला स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पार्टी के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की।

बता दें कि हाल ही में हुए चुनाव में हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है। बीजेपी ने प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 44 पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को महज 21 सीटें मिलीं। हालांकि, कांग्रेस को बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल एवं प्रदेश अध्यक्ष को हराने में कामयाबी मिली। इससे पहले की विधानसभा में कांग्रेस ने 36 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाई थी। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गाँधीहिमाचल विधासभा चुनाव 2017लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ