पीएम मोदी द्वारा 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को कांग्रेस ने बताया 'ऊंट के मुंह में जीरा', खड़गे ने कहा- 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ जो..

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2023 12:35 PM2023-01-20T12:35:24+5:302023-01-20T12:39:14+5:30

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बांट रहे हैं, वो केवल ‘ऊंट के मुंह में जीरा है।’ खाली पद भरने की प्रक्रिया है।

Congress mallikarjun Kharge target pm modi handing over appointment letters to 71,000 | पीएम मोदी द्वारा 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को कांग्रेस ने बताया 'ऊंट के मुंह में जीरा', खड़गे ने कहा- 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ जो..

पीएम मोदी द्वारा 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को कांग्रेस ने बताया 'ऊंट के मुंह में जीरा', खड़गे ने कहा- 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ जो..

Highlightsपीएम मोदी शुक्रवार रोजगार मेले में 71 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा।कांग्रेस ने इसपर मोदी से पूछा कि उन 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, जो उन्होंने आठ वर्ष में देने का वादा किया था।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बाँट रहे है, वो केवल ‘ऊँट के मुँह में जीरा है’!

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकारी विभागों और संगठनों में 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने को ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ बताया और उनसे पूछा कि उन 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ, जो उन्होंने आठ वर्ष में देने का वादा किया था।

प्रधानमंत्री को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी वादे की याद दिलाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज भी सरकारी विभागों में 30 लाख पद भी खाली पड़े हैं। खड़गे ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। आज आप जो 71,000 भर्ती पत्र बांट रहे हैं, वो केवल ‘ऊंट के मुंह में जीरा है।’ खाली पद भरने की प्रक्रिया है। आपने तो सालाना दो करोड़ नयी नौकरियां देने का वादा किया था। युवाओं को बताइए - आठ साल की 16 करोड़ नयी नौकरियां कहां हैं।’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्‍त करीब 71,426 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और कहा कि रोजगार मेले उनकी सरकार की पहचान बन गए हैं तथा भर्ती प्रक्रिया सुव्यवस्थित व पारदर्शी हुई है। प्रधानमंत्री ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के तहत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ये नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम साफ दर्शाता है कि उनकी सरकार जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है।

Web Title: Congress mallikarjun Kharge target pm modi handing over appointment letters to 71,000

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे