लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान, कहा- केजरीवाल की जीत विकासवादी एजेंडे की जीत होगी, जानें ऐसा क्यों कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2020 14:48 IST

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो यह केजरीवाल की विकासवादी राजनीति की जीत होगी। देश की राजनीति में किसी प्रतिस्पर्धी पार्टी के लिए ऐसा कहना आम नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के इस बायन को दिल्ली में पार्टी के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।भाजपा युवा वर्ग दिल्ली के अध्यक्ष व नई दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि केजरीवाल जी अपना चुनाव हारेंगे।

दिल्ली चुनाव पर कांग्रेस नेता व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की जीत विकासवादी एजेंडे की जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी की जीत होती है तो यह केजरीवाल की विकासवादी राजनीति की जीत होगी। देश की राजनीति में किसी प्रतिस्पर्धी पार्टी के लिए ऐसा कहना आम नहीं है।

बता दें कि वोटिंग के बाद हुए सभी एग्जिट पोल में दिल्ली में केजरीवाल सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस के इस बायन को दिल्ली में पार्टी के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शनिवार को मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी चुनाव सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है।

इसी बीच भाजपा युवा वर्ग दिल्ली के अध्यक्ष व नई दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी सुनील यादव ने कहा कि केजरीवाल जी अपना चुनाव हारेंगे व नई दिल्ली में भाजपा की जीत निश्चित है। अगर यह नहीं हो पाया तो मैं कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा व जीवनभर केवल संगठन का ही काम करूंगा।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने सुनील यादव को चुनावी समर में उतारा था। मतदान के बाद जो एग्जिट पोल आए हैं उनमें आप की सुनामी दिखाई दे रही है। जबकि सुनील यादव का दावा है कि नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार होगी।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सभी एग्जिट पोल को नकार रही है। उसका दावा है कि पार्टी दिल्ली में 50 सीटें जीतने जा रहा है और आप सिर्फ 16 सीटों पर सिमट जाएगी। 

बीजेपी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने ट्वीट कर दावा किया है कि बीजेपी 11 फरवरी के चुनाव परिणामों में 50 सीटें जीत रही है। उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा, '11 तारीख़ को चुनाव के परिणाम में बीजेपी 50, आप 16 और कांग्रेस 4 सीटें। धन्यवाद दिल्ली।' वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव में 48 सीट जीतेगी। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए