लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया विवादित ट्वीट, भाजपा ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: October 6, 2022 12:50 IST

राष्ट्रपति मुर्मू के 'गुजरात के नमक' वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।'

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के 'गुजरात के नमक' वाले बयान पर टिप्पणी की है। उनके इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा एतराज जताया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 'नमक' वाले बयान पर टिप्पणी करने को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने भी सवाल उठाया है। 

उदित राज के ट्वीट पर बोलते हुए भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा है कि राष्ट्रपति को लेकर इस तरीके का बयान चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह पहली बार नहीं है कि जब कांग्रेस नेता ने ऐसा बयान दिया है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ दिन पहले दो दिन के लिए गुजरात के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि और वहां एक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया। 

इस कार्यक्रम में उन्होंने नमक को लेकर बयान दिया और कहा कि देश का 76 फीसदी नमक गुजरात में बनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि देशवासी गुजरात में बना नमक खाते है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।' 

भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है

कांग्रेस नेता के विवादित ट्वीट पर संबित पात्रा ने बयान जारी कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है, "जिस प्रकार का शब्द उन्होंने (उदित राज) राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने किया...वो भी हमने सुना है।" 

टॅग्स :कांग्रेसगुजरातनमकद्रौपदी मुर्मूBJPसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप