लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी आज जयपुर में, राजस्थान चुनाव प्रचार की करेंगे शुरुआत

By भाषा | Updated: August 11, 2018 05:14 IST

सचिन पायलट ने बताया कि राहुल कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिये आ रहे है। वह पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे और उन्हें बतायेंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जायेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जयपुर के दौरे पर आयेंगे और राजस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी यहां रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने यहां पहुंचकर राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और उचित निर्देश दिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि राहुल कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिये आ रहे है। वह पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे और उन्हें बतायेंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जायेगा।उल्लेखनीय है कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई है।पायलट के अनुसार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है और यह वही शहर है जहां से उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस कारण से कांग्रेस पार्टी के लिये जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान है।पायलट ने कहा कि गांधी भाजपा के गढ माने जाने वाले स्थान से कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे।पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 'भाजपा हमेशा दावा करती है कि जयपुर ऐसा शहर रहा है जहां पार्टी मजबूत रही है, कल हम इस दावे को झूठा साबित कर देंगे। भाजपा पहले से ही बेचैन है और इसी के चलते आरोप और भ्रामक बयानबाजी कर रही है जो उनकी चिंता को दर्शाता है।' उन्होंने कहा कि हर जिले के पार्टी प्रतिनिधि रामलीला मैदान में राहुल गांधी की बैठक में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री वराजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर टिप्पणी करते हुए पायलट ने कहा कि राजे ने अपनी यात्रा कांग्रेस के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के बाद शुरू की है। कांग्रेस पने 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 195 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर तक कवर किया है। राहुल गांधी कल दिल्ली से जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर आयेंगे जहां पार्टी नेता उनका स्वागत किया जायेगा और उसके बाद वे हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक विशेष बस में जाएंगे। राज्य में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांधी आगामी दिनों में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :राहुल गांधीजयपुरकांग्रेसराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना