लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगोंं से जांच कराने की अपील की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2021 17:52 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे कुल मामलों के 77.67 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों में सामने आए हैं।20 लाख से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,80,530 हो गई।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि संपर्क में आए लोग अपना जांच जरूर करा लें।

राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद जांच कराया, जिसमें मेरे कोरोना से संक्रमित होने का पता चला।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुसरण करें और सुरक्षित रहें।’’

देश के कई नेता कोविड के चपेट में आ गए हैं। कल पूर्व पीएम मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। देश ने कई नेताओं, स्टार को खो दिया है। कोविड कहर दुनिया भर में जारी है।

पीएम मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं लोकसभा सांसद राहुल गांधी जी की अच्छी सेहत और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ इससे पहले, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि हल्के-फुल्के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच कराई थी जिसमें उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आनंद शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता के करीबों सूत्रों ने बताया कि 68 वर्षीय शर्मा को सोमवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार को जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पुष्टि हुई। शर्मा को अब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

केंद्रीय जितेन्द्र सिंह कोरोना संक्रमित हुए

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए गए है। सिंह ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी । उन्होंने अपने सम्पर्क में आए लोगों को जांच कराने का सुझाव दिया है । सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं आज जांच में लक्षणों के साथ कोरोना पोजिटिव पाया गया। अगर आप मेरे सम्पर्क में हाल में आए हैं तब जांच कराये और अपना ध्यान रखें।’’ गौरतलब है कि सिंह के पास प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सहित कई मंत्रालयों का पदभार है। वे जम्मू कश्मीर के उधमपुर सीट से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।  सूत्रों ने बताया कि 88 वर्षीय सिंह को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ट्रॉमा सेंटर को कोविड के उपचार केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे