लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून वापसी पर राहुल गांधी बोले, अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2021 11:09 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!’’

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में राहुल गांधी ने अपनी एक पुरानी वीडियो को भी किया शेयर जिसमें वे कह रहे हैं सरकार कानूनों को वापस लेने में होगी मजबूर

पीएम मोदी के द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद जहां कई लोग उनके इस फैसले को मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं तो कई इस फैसले को किसानों की जीत कह रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की पीएम मोदी की घोषणा के बाद सोशल मीडिया ट्विटर पर सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है देश के अन्नदाताओं ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!’’ अपने इस ट्वीट में उन्होंने अपी एक पुरी वीडियो को भी शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी ने दावा किया था कि केंद्र सरकार एक दिन ये कानून वापस लेने को मजबूर होगी।

उधर किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम मोदी के इस फैसले के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा। सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे।  

आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने क्षमा मांगते हुए इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।

टॅग्स :राहुल गांधीकिसान आंदोलनKisan Morchaराकेश टिकैतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप