लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने अपने घर को कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र में तब्दील करने की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:41 IST

Open in App

धर्मशाला (हिप्र), 22 अप्रैल अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के सचिव सुधीर शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां स्थित उनके आवास का इस्तेमाल कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र के रूप में करने की पेशकश की।

कांगड़ा के उपायुक्त राकेश प्रजापति को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे राज्य में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार और मरीजों के देखभाल केंद्र/पृथकवास केंद्र की भारी कमी को स्वीकार करते हुए यह जरूरी है कि हम यथासंभव अपनी व्यवस्था का विस्तार करें ताकि अधिक से अधिक मरीजों का इलाज हो सके।’’

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले महीनों में जिले के स्वास्थ्य ढांचे पर बोझ बढ़ने की उम्मीद है, जिसके समाधान के लिए निजी/सामाजिक आधार पर मदद एवं कार्य करने की जरूरत होगी। इसलिए मैं विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया आप मेरे धर्मशाला के रक्कर इलाके स्थित परिसर/आवास को स्वीकार करें और इसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र या पृथकवास केंद्र के रूप में करें।’’

उन्होंने रेखांकित किया कि उनके आवास पर 50 कोविड-19 मरीजों को रखा जा सकता है और इस उद्देश्य के लिए 10 दिन में परिसर को तैयार किया जा सकता है।

प्रस्ताव पर प्रजापति ने कहा, ‘‘हम सुधीर शर्मा के प्रस्ताव का जरूरत पड़ने पर आकलन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे