लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के आंख मारने के बचाव में उतरी नगमा, बोलीं- मैं किसी को आंख मारूं तो...

By भारती द्विवेदी | Updated: July 31, 2018 08:56 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर के एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के यौन शोषण मामले में नगमा ने बिहार की सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा को कटघरे में खड़ा किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलना और फिर आंख मारने पर चर्चा लगातार जारी है। अब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नगमा से पत्रकारों ने ये पूछा कि राहुल ने किसी बात पर आंख मारी होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए नगमा ने कहा है कि राहुल गांधी के आंख मारने के कई मतलब हो सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा राहुल के आंख मारने को सदन की गरिमा खिलाफ बताए जाने पर नगमा ने कहा, इसमें भला क्या गलत है। क्या उन्होंने (राहुल) ने किसी को गाली दी थी?' 

बॉलीवुड से राजनीति का सफर तय करने वाली अभिनेत्री नगमा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आंख तो कोई भी मार सकता है। अगर मैं अभी आंख मार दूं, तो इसका ये मतलब नहीं है कि मैंने अभी आपसे जो बातें कही थीं, वे सब गलत थीं। 

अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े एक सवाल को जवाब देते हुए नगमा ने उनकी राजनीतिक समझ पर सवाल खड़ा किया हैं। नगमा के मुताबिक, कंगना केवल सुर्खियों में रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रही हैं। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। नगमा कहती हैं-'कंगना की क्या राजनीतिक हैसियत है? वो खुद को फेमस करने के लिए कभी करण जौहर तो कभी रितिक रोशन के बारे में बुरा बोलती हैं। अब वो प्रधानमंत्री के बारे में अच्छा बोल रही हैं।' 

पत्रकारों से रूबरू होते हुए नगमा ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के गठजोड़ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ छोड़ने के बाद भाजपा महाराष्ट्र में अकेली पड़ गई है। जिसकी वजह से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को मराठी लोगों के वोट हासिल करने के लिए लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित जैसी फिल्मी हस्तियों से मिलना पड़ रहा है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 34 लड़कियों के यौन शोषण मामले में पर बात करते हुए नगमा ने बिहार की सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा को कटघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि सीबीआई को इस मामले की गहन छानबीन करनी चाहिए। और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos