लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को ED ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2019 20:55 IST

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार धनशोधन के मामले में मंगलवार (तीन सितंबर) की देर शाम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार धनशोधन के मामले में मंगलवार (तीन सितंबर) की देर शाम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए डीके शिवकुमा तीसरी बार बीते दिन ईडी के सामने पेश हुए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।  इससे पहले जांच अधिकारियों ने उनसे शुक्रवार शिवकुमार से करीब चार घंटे और शनिवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।

कर्नाटक विधानसभा के सदस्य शिवकुमार 30 अगस्त को पहली बार ईडी के सामने पेश हुए थे। विमान के जरिये बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने ईडी की जांच में सहयोग करने की बात कही थी। गौरतलब है कि गत गुरुवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ईडी के समन को चुनौती देने वाली शिवकुमार की याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्हें एजेंसी के सामने पेश होना पड़ा।

शिवकुमार अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर चुके हैं और कह चुक हैं कि 2017 में गुजरात की राज्यसभा सीटों पर चुनाव के दौरान विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने के कारण राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनपर कार्रवाई की जा रही है।

जांच एजेंसी ने पिछले साल सितंबर में शिवकुमार तथा नयी दिल्ली स्थित कर्नाटक भवन के एक कर्मी हनुमंथैया के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया था। यह मामला आयकर विभाग द्वारा शिवकुमार के खिलाफ पिछले साल दाखिल एक आरोपपत्र के आधार पर दर्ज किया गया है। बेंगलुरू की विशेष अदालत में दाखिल इस आरोपपत्र में शिवकुमार पर करवंचन तथा हवाला के जरिये करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का आरोप लगाया गया है। 

 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब