लाइव न्यूज़ :

Video: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को बताया 'आधुनिक भारत का महात्मा गांधी', कहा-बापू के रूप में उभर रहे है पूर्व सांसद

By आजाद खान | Updated: April 6, 2023 12:21 IST

कांग्रेस नेता के मुताबिक जिस तरह से मौका मिलने के बाद भी गांधीजी देश के पहले पीएम नहीं बने थे उसी तरह राहुल गांधी को भी दो बार अवसर मिला था लेकिन वे ने भी उस समय पीएम नहीं बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के एक नेता ने राहुल गांधी को 'आधुनिक भारत का महात्मा गांधी'बताया है। उनके अनुसार, राहुल महात्मा गांधी के रूप में उभर कर सामने आ रहे है। उन्होंने राहुल गांधी और महात्मा गांधी में कई समानताएं बताई है।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक अमितेश शुक्ल ने 'राहुल गांधी को आधुनिक भारत का महात्मा गांधी' बताया है। उनके अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जो भी मुद्दे को लेकर बोल रहे है वे सत्य बोल रहे है और सच्चाई के प्रति ही उनकी काफी निष्ठा है। ऐसे में शुक्ल ऐसा मानते है कि राहुल गांधी एक नए महात्मा गांधी के रूप में उभर कर सामने आ रहे है। 

बता दें कि 'मोदी सरनेम' वाले टिप्पणी को लेकर सूरत के एक कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। ऐसे में कांग्रेस नेता को सजा होने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द हो गई है जिस कारण पार्टी के सभी लोग राहुल के समर्थन में उतरे है और तरह-तरह के कैंपन और वीडियो जारी कर उनका सपोर्ट कर रहे है। 

 विधायक अमितेश शुक्ल ने क्या कहा

दरअसल, राहुल गांधी के समर्थन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक अमितेश शुक्ल को यह कहते हुए सुना गया है कि 'राहुल गांधी आधुनिक भारत के महात्मा गांधी' है। इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि "मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखता हूं और जो कुछ भी मैं जानता हूं या अपने पिता और चाचा से सुना हूं जो देश की आजादी में लड़े थे, तो मुझे यह लगा कि महात्मा गांधी और राहुल गांधी में बहुत सी सामानताएं है।"

शुक्ल ने आगे कहा, "जिस तरीके से महात्मा गांधी चाहते तो देश के पहले पीएम बन सकते थे लेकिन वे नहीं बने उसी तरह राहुल गांधी को भी जब पार्टी ने चाहा कि वे पीएम बन जाए तो वे नहीं बने। पार्टी के लोग उन्हें 2004 और 2008 में पीएम बनाना चाहा था लेकिन राहुल नहीं बने थे।" 

आज के जमाने में कौन राजनेता करता है यात्रा- शुक्ला

राहुल गांधी पर आगे बोलते हुए कांग्रेस नेता शुक्ला ने भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया है और कहा है कि " राहल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा किया और हजारो किलोमीटर चले है...आज के दौर में कौन राजनेता ऐसी यात्रा करता है। वे जनता के समंपर्क में रहे और परिवार जैसे सबसे मिले।"

उन्होंने आगे कहा है कि " जिस तरीके से महात्मा गांधी ने अपनी निर्भिक्ता और सत्यता से अंग्रेजों का साम्राज्य को गिरा दिया था उसी तरीके से राहुल गांधी भी जो कुछ भी कह रहे है वह निर्भिक्ता से और सच कह रहे है चाहे वे जिसके भी बारे में कह रहे है अडानी के बारे में बोल रहे है वह भी आंकड़ों के साथ कह रहे है और वह सच्चाई ही कह रहे है। ऐसे में मुझे यह लगा है कि वे आधुनिक भारत के महात्मा गांधी है।" 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसवायरल वीडियोमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील