लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने RSS कैडर को दी शादी करने की सलाह, कहा- इनके अविवाहित रहने से बढ़े हनीट्रैप के मामले

By भाषा | Updated: September 28, 2019 04:28 IST

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आरएसएस के लोगों को विवाह कर लेना चाहिये ताकि इस तरह के मामले रुक सके। इसमें अन्य लोगों में अधिकारी, व्यापारी भी शामिल हैं लेकिन अधिकांश लोग भाजपा और आरएसएस से जुड़े हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने आरएसएस नेताओं को यह भी सलाह दी कि वह विवाह करें पुलिस ने इंदौर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता हरभजन सिंह की शिकायत पर हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया था।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने प्रदेश में हाल ही में सामने आये मोहपाश (हनी ट्रैप) मामले में बयान देकर नये विवाद को हवा दे दी है। उन्होंने ऐसे मामलों के लिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अविवाहित कैडर को जिम्मेदार बताया। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने आरएसएस नेताओं को यह भी सलाह दी कि वह विवाह करें ताकि इस तरह के मामलों में कमी आ सके।

अग्रवाल ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘जब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे तब हनी ट्रैप का मामला शुरु हुआ था। यह मामला प्रदेश के बाहर पांच-छह राज्यों में फैला था, जहां भाजपा का शासन था। हनी ट्रैप मामला होने का एक बड़ा कारण है कि आरएसएस के लोग शादी नहीं करते हैं।’’ प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के पूर्व प्रमुख अग्रवाल ने आरएसएस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सहित उनके सभी नेताओं को विवाह करना चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस के लोगों को विवाह कर लेना चाहिये ताकि इस तरह के मामले रुक सके। इसमें अन्य लोगों में अधिकारी, व्यापारी भी शामिल हैं लेकिन अधिकांश लोग भाजपा और आरएसएस से जुड़े हैं।’’ अग्रवाल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि अग्रवाल का बयान उनकी अस्वस्थ मानसिकता जाहिर करता है।

भार्गव ने कहा, ‘‘कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में मैने कई अविवाहित लोग देखे हैं। वह ऐसे सभी अविवाहित लोगों के चरित्र पर उंगली उठा रहे हैं। आरएसएस के नेता देशभक्त होते हैं और देश के लिये समर्पित होकर काम करते हैं।’’ भाजपा नेता ने कहा कि आरएसएस के सभी नेता अविवाहित भी नहीं होते हैं। केवल पूर्णकालिक आरएसएस कार्यकर्ता विवाह नहीं करते हैं क्योंकि वह देश के लिये अपना जीवन समर्पित करते हैं। उनके पास परिवार को देने के लिये समय नहीं होता इसलिये वह विवाह नहीं करते हैं। अग्रवाल का बयान नीच किस्म का है।

गौरतलब है कि पुलिस ने इंदौर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता हरभजन सिंह की शिकायत पर हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किया था। गिरोह की पांच महिलाओं समेत छह सदस्यों को भोपाल और इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। नगर निगम अधिकारी ने पुलिस को बताया कि गिरोह ने उनके कुछ आपत्तिजनक वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उनसे तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। ये क्लिप खुफिया तरीके से तैयार किये गये। गिरोह पर कई रसूखदार लोगों को आकर्षक महिलाओं के जरिये जाल में फांसने का संदेह है।

गिरोह खुफिया कैमरों से अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर अपने "शिकार" को इस आपत्तिजनक सामग्री के बूते ब्लेकमैल करता था। पुलिस ने इस गिरोह के छह आरोपियों श्वेता विजय जैन, आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी और इनके चालक ओमप्रकाश कोरी गिरफ्तार किया है। इस मामले में विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह