लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में सांगठनिक ढांचे को नये सिरे से तैयार कर रही है कांग्रेस : लल्लू

By भाषा | Updated: December 6, 2020 23:51 IST

Open in App

मथुरा, छह दिसंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां कहा कि कांग्रेस 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में उभर कर सामने आएगी और इसके लिए वह राज्य स्तर पर पार्टी का ढांचा नए सिरे से तैयार कर रहे हैं । फिलहाल, विकास खंड इकाइयों का गठन किया जा चुका है और इस वर्ष के अंत अथवा नए वर्ष के प्रथम सप्ताह तक गांव के स्तर पर पार्टी की इकाई का गठन कर लिया जाएगा ।

लल्लू यहां न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर इकाइयों के गठन के संबंध में जिला स्तरीय प्रगति की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे ।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं से वार्ता में कहा, कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और पार्टी के पूरे ढांचे को नए सिरे से संगठित किया जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर- शोर से की जा रही हैं ।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा मानसून सत्र में पारित किए गए तीनों कृषि विधेयक किसान विरोधी हैं । भारतीय जनता पार्टी किसानों को मजबूत करने के बजाय उनके हक छीन कर कारपोरेट मालिकों को देना चाहती है । इसलिए हम किसानों के साथ हैं, इन कानूनों का विरोध संसद में और संसद के बाहर सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने ही किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो