लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस वालों को मुझसे इतनी नफरत हो गई कि वे मारने के सपने देखने लगे हैं

By भाषा | Updated: May 1, 2019 22:32 IST

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी में एक विशाल चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस की भी मुझ पर बहुत कृपा है। मैंने सुना कि कांग्रेस के एक बयान बहादुर, मुंहफट ने यहां आकर कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे।’’

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब सरकार के मंत्री पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिये बिना उनके एक बयान का जिक्र किया और बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि ‘‘वे मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं।’’

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी में एक विशाल चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस की भी मुझ पर बहुत कृपा है। मैंने सुना कि कांग्रेस के एक बयान बहादुर, मुंहफट ने यहां आकर कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये कांग्रेस के नेता का बयान है, सोचिये। कांग्रेस वालों (नेताओं) को आपके मोदी से इतनी नफरत हो गयी है कि वे मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं। लेकिन वह भूल रहे हैं, मोदी की तरफ से मध्यप्रदेश की जनता, पूरे हिन्दुस्तान की जनता बैटिंग (मतदान) कर रही है। अब कांग्रेस वालों को बताना चाहिये कि वो किस टीम से खेल रहे हैं, भारत की टीम से या पाकिस्तान के सरपरस्तों की टीम से।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की जनता कह रही है कि ‘‘पाकिस्तान और आतंक की पैरवी करने वालों कुछ भी कर लो आयेगा तो…. आगे जनता आवाज देती है… मोदी।’’ उन्होने कहा कि अगर आप सोच रहे हैं कि कांग्रेस गलत लाइन लेन पर बॉल डाल रही है, नो बॉल डाल रही है तो यह आपका भ्रम है। यह कांग्रेस पूरी तरह एक सोची समझी रणनीति के तहत यह सब कर रही है। मोदी ने सभा में आए लोगों से कहा कि आपका वोट चौकीदार को मजबूत कर सकता है और आतंकवाद को खत्म कर सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस