लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को जनता से कोई लेना-देना नहीं: हरसिमरत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:47 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक जून पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उसकी सरकार और नेता, कोविड के कारण होने वाली मौतों को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, पार्टी की राज्य इकाई में “मतभेद” को सुलझाने में लगे हैं।

कांग्रेस ने पार्टी की पंजाब इकाई में अंदरूनी कलह को सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है और राज्य के विधायक तथा मंत्री दिल्ली में सोमवार से राज्यसभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्त्व वाले पैनल के साथ बैठक कर रहे हैं।

विपक्षी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की नेता हरसिमरत बादल ने ट्वीट किया, "पंजाब कांग्रेस के भीतर मतभेदों को सुलझाने के लिए दिल्ली में बैठकें करने के बजाय, राज्य में अधिक कोविड मौतों को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए था! शर्म की बात है कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकताओं में जनता नहीं है, उसको जनता से कोई लेना-देना नहीं है!"

कोविड से होने वाली मौतों की संख्या को लेकर अमरिंदर सिंह सरकार की आलोचना करते हुए, उन्होंने राज्य सरकार के “निराशाजनक” प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी सवाल उठाया।

शिअद की बठिंडा से सांसद ने एक अन्य ट्वीट में पूछा, "लगातार 34 दिनों से, पंजाब में कोविड से 100 से अधिक मौतें हो रही हैं और मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच