लाइव न्यूज़ :

अंकिता दत्ता कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित, IYC अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ लगाए थे उत्पीड़न के गंभीर आरोप

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2023 14:29 IST

अंकिता दत्ता को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही उन्हें पार्टी से निकाले जाने की आशंका व्यक्त की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया।'पार्टी-विरोधी गतिविधियों' में लिप्त होने की वजह बताते हुए कांग्रेस ने अंकिता दत्ता को किया निलंबित।दत्ता ने हाल में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न और लैंगिक आधार पर भेदभाव के आरोप लगाए थे।

गुवाहाटी: असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को आखिरकार पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि 'पार्टी-विरोधी गतिविधियों' के लिए अंकिता दत्ता पर कार्रवाई की गई है। अंकिता को लेकर ऐसी कार्रवाई की आशंका हालांकि पहले से ही जताई जा रही थी। दरअसल, उन्होंने हाल में एक के बाद एक कई ट्वीट कर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी के खिलाफ उत्पीड़न और लैंगिक आधार पर भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए थे।

अंकिता की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से यह कहते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था कि उन्होंने पहले पार्टी नेतृत्व को सूचित किये बगैर ही आरोपो को क्यों सार्वजनिक तौर पर रखा। हालांकि दत्ता ने अपने ट्वीट में कहा था कि उन्होंने इस बारे में राहुल गांधी को बताया था लेकिन उनके आरोपों पर किसी भी जांच का आदेश नहीं दिया गया।

दत्ता ने मंगलवार को अपने विभिन्न ट्वीट में आरोप लगाया था कि श्रीनिवास उनका पिछले छह महीनों से मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक आधार पर उनसे भेदभाव कर रहे हैं। दत्ता ने इसके बाद बुधवार को यहां दिसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि श्रीनिवास पिछले छह महीने से लैंगिक टिप्पणियां एवं अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं और वरिष्ठ पार्टी नेताओं से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहे हैं।

आरोपों के बाद श्रीनिवास ने भेजा है कानूनी नोटिस

दत्ता ने शिकायत में आरोप लगाया कि फरवरी में रायपुर में आयोजित पार्टी के पूर्ण सत्र के दौरान, आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी की और उनका राजनीतिक करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

दूसरी ओर दत्ता द्वारा ट्वीट किए जाने के कुछ घंटों बाद, श्रीनिवास ने उन्हें एक कानूनी नोटिस जारी किया और मांग की कि वह अपने बयानों को लेकर माफी मांगें, अन्यथा वह उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने दत्ता के आरोपों का स्वत: संज्ञान लिया है और असम पुलिस को जरूरी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

टॅग्स :कांग्रेसSrinivas BVअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए