लाइव न्यूज़ :

गुजरात में चक्रवात प्रभावितों के लिए कांग्रेस ने की 15,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की

By भाषा | Updated: May 27, 2021 18:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 मई कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को चक्रवाती तूफान 'ताउते' से प्रभावित लोगों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले सप्ताह का चक्रवात प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करने के दौरान एक हजार करोड़ रुपये की तत्काल मदद की घोषणा की थी।

केन्द्र की ओर से दी गयी एक हजार करोड़ रुपये की मदद के अलावा राज्य सरकार ने बुधवार को किसानों के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की थी। यह मदद विशेषतौर पर उन किसानों के लिए है जिनके आम के बागानों और नारियल के पेड़ों को नुकसान हुआ है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावडा और विधानसभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा।

कांग्रेस नेता ने कहा, " ऐसा लगता है कि तूफान प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की समीक्षा किए बिना ही राहत पैकेज की घोषणा की गयी है। वास्तविक नुकसान जितना हुआ है, उसकी तुलना में राहत पैकेज कुछ भी नहीं है। तूफान के कारण लोगों के मकानों, दुकानों और कारोबार के अलावा कृषि क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ है। "

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तूफान प्रभावित लोगों के लिए 15 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

कांग्रेस के मुताबिक तूफान के कारण फलों के 70 लाख से अधिक पेड़ उखड़ गए हैं, इसलिए राज्य सरकार को इसके लिए विशेष रूप से सात हजार करोड़ रुपये की घोषणा करनी चाहिए।

कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा है कि तूफान के कारण जिन लोगों का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, उनके लिए 2.5 लाख रुपये जबकि जिनका आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हें 25 हजार रुपये की सहायता मुहैया कराई जानी चाहिए।

चक्रवात ताउते के कारण गुजरात में भारी तबाही हुई है। राज्य के नौ जिलों के 86 तालुक में दो लाख हेक्टेयर की फसल को नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया