लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 पर मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली कांग्रेस सलाहकार समूह की हुई पहली बैठक, सरकार के सामने रखेंगे ये मांग

By सुमित राय | Updated: April 20, 2020 15:30 IST

कांग्रेस ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक सलाहकार समूह को गठन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गठित कांग्रेस के सलाहकार समूह की पहली बैठक सोमवार को हुई।कांग्रेस ने हर जनधन, पेंशन और प्रधानमंत्री-किसान खातों में तत्काल 7500 रुपये जमा कराने की मांग की है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में गठित कांग्रेस के सलाहकार समूह की पहली बैठक सोमवार को हुई। बैठक में कोविड-19 को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कांग्रेस ने सरकार के सामने कई मांगों को रखने का फैसला किया, जिसमें हर जनधन खातों, पेंशन खातों, प्रधानमंत्री-किसान खातों में तत्काल 7500 रुपये जमा कराने की मांग मुख्य है। कांग्रेस जल्द ही केंद्र को अपनी सिफारिश भेजेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस सलाहकार समूह की पहली बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सरकार को सभी जनधन, किसान सम्मान और पेंशन योजनाओं से जुड़े खातों में 7500 रुपये डालने चाहिए। रमेश भी इस सलाहकार समूह के सदस्य हैं। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिये संवाददाताओं से कहा, ''सरकार ने अब तक जो कदम उठाए हैं वो अपर्याप्त हैं। हम सरकार को अपनी तरफ से सुझाव देंगे।''

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के मुताबिक कांग्रेस एमएसएमई, मजदूरों और किसानों को राहत देने के लिए अगले एक- दो दिनों में अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजेगी। उन्होंने कहा कि सभी जनधन खातों, किसान सम्मान निधि खातों, बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों के पेंशन खातों में 7500 रुपये डाले जाएं।

रमेश ने कहा कि इस बैठक में मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एमएसएमई क्षेत्र को मदद देने पर जोर दिया। उनके मुताबिक राहुल गांधी ने फिर दोहराया कि संकट की इस घड़ी में रचनात्मक मानसिकता के साथ सरकार का सहयोग करना है।

बता दें कि कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की थी। इससे पहले पीएम मोदी ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 17265 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 543 लोगों की मौत हो गई है और 2546 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 14175 एक्टिव केस मौजूद हैं। रविवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 1324 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या

देश में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में सामने आया है। राज्य में अब तक 4203 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है, जबकि 223 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 507 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में देखने को मिला है, जहां 2500 से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।

दिल्ली में 2000 हजार से ज्यादा हो गए कोरोना के मामले

लॉकडाउन के बावजूद देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यहां कोविड-19 से अब तक 2003 लोग संक्रमित हो हए हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 45 लोगों की मौत हो गई है और 72 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर