लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल के 'हिंदू-मुस्लिम' वाले बयान पर मचा विवाद, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2019 19:40 IST

अरविंद केजरीवाल ने आदमी पार्टी का घोषणापत्र जारी किए जाने के मौके पर दिल्ली के मतदाताओं से वोट नहीं बंटने देने की अपील करते हुए कहा था, ''कोई भी हिंदू, कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा है, केवल मुसलमानों में थोड़ा बहुत भ्रम है।''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने केजरीवाल के बयान के बारे में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।कांग्रेस की मांग है कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के चुनाव प्रचार करने पर पांबदी लगानी चाहिए।

दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 'हिंदू वोट नहीं मिलने' बयान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत कर कहा है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा ये कहना है कि कांग्रेस को दिल्ली में 'हिंदू वोट नहीं मिलने' वाले हैं ये आचार संहित का उल्लघंन है। 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि 'सांप्रदायिक और भड़काऊ' बयान देने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित किया जाए। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के नेतृत्व में डीपीसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांग से जुड़ा ज्ञापन सौंपा है।

कांग्रेस ने केजरीवाल के बयान के बारे में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए। संदीप दीक्षित ने कहा, ''प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से यह मांग की है कि इस प्रकार के सांप्रदायिक, भड़काऊ और गैर जिम्मेदाराना बयानों को देखते हुए चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल के चुनाव प्रचार करने पर पांबदी लगानी चाहिए।

क्या दिया था केजरीवाल ने बयान 

केजरीवाल ने आदमी पार्टी का घोषणापत्र जारी किए जाने के मौके पर दिल्ली के मतदाताओं से वोट नहीं बंटने देने की अपील करते हुए कहा था, ‘‘कोई भी हिंदू, कांग्रेस को वोट नहीं दे रहा है, केवल मुसलमानों में थोड़ा बहुत भ्रम है। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, सभी धर्म जातियों के लोग, जो मोदी शाह की जोड़ी से देश को बचाना चाहते हैं, वे दिल्ली में एकजुट होकर आप का समर्थन करेंगे।’’ (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालकांग्रेसआम आदमी पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर