लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने उपराज्यपाल के खिलाफ दिए जाने वाले धरने का स्थल बदला

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:54 IST

Open in App

पुडुचेरी, सात जनवरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ आठ जनवरी को होने वाले अपने धरने के स्थान में बदलाव किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ए वी सुब्रमण्यन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पहले यह धरना राज निवास के सामने होना था लेकिन अब यह मरैमालई आदिगल सलाई में होगा।

धरना आठ से 11 जनवरी के बीच चार दिन तक चलेगा और इस दौरान किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने की मांग की जाएगी क्योंकि वह कांग्रेस सरकार की ओर से प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में कथित रूप से बाधा पैदा करती हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज निवास के पास धरना देने की इजाजत नहीं दी गई थी, क्योंकि जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश के तहत राज निवास के 500 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।

सुब्रमण्यन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के सभी तबकों से धरने में बड़े पैमाने पर शामिल होने का आग्रह किया है। यह धरना मरैमालई आदिगल सलाई में वेंकटसुब्बा रेड्डीयर की प्रतिमा और अन्नादुरई की प्रतिमा के बीच होगा।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, उनके कैबिनेट सहयोगी, सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक और नेता तथा गठबंधन में शामिल पार्टियों के कार्यकर्ता धरने में हिस्सा लेंगे।

यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और विधायकों तथा गठबंधन में शामिल पार्टियों के साथ धरना दे रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2019 में वह ऐसा कर चुके हैं।

कांग्रेस सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि धरने का मकसद इस मांग पर जोर देना है कि ‘उपराज्यपाल पुडुचेरी छोड़ दें।’’ साथ ही केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की भी मांग की गई है।

इस बीच विपक्षी अन्नाद्रमुक के नेता ए अंबलगन ने एक बयान में आरोप लगाया कि नारायणसामी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के बजाय उपराज्यपाल पर दोष मढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?