लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: सरकार गठन में देरी के आरोपों के बीच कांग्रेस, चंपई सोरेन की जेएमएम ने झारखंड विधायकों को सुरक्षित स्थान पर छुपाया

By रुस्तम राणा | Updated: February 1, 2024 21:54 IST

चंपई सोरेन द्वारा झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करने और सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस ने अपने विधायकों को "सुरक्षित स्थान" से हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को "सुरक्षित स्थान" से हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया गया हैइससे पूर्व कांग्रेस और जेएमएम ने गुरुवार को अपने विधायकों को एकजुट कियाझारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, विधायकों को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जाएगा

रांची: सरकार गठन में जानबूझकर देरी के आरोपों के बीच कांग्रेस और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने गुरुवार को अपने विधायकों को एकजुट कर लिया। चंपई सोरेन द्वारा झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करने और सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग करने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस ने अपने विधायकों को "सुरक्षित स्थान" से हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया। एएनआई की खबर के मुताबिक विधायकों के तेलंगान में लाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ने हैदराबाद में बेगमपेट हवाई अड्डे के बाहर बसें खड़ी होने की तस्वीरें जारी की है। हालांकि बाद में कम दृश्यता की वजह से विमान उड़ान नहीं भर सका। 

इससे पूर्व झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "हम हवाई अड्डे जा रहे हैं। आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। कुल 43 विधायक जा रहे हैं।" गुरुवार शाम झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और पार्टी के विधायक भी रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जाएगा।

झामुमो विधायकों द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन की जगह लेने वाले नेता के रूप में चुने गए चंपई सोरेन ने उन्हें समर्थन पत्र सौंपने के एक दिन बाद आज राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। राज्यपाल ने भी हमें आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। फिलहाल हमने 43 विधायकों के समर्थन के साथ रिपोर्ट सौंप दी है। हमें उम्मीद है कि संख्या 46-47 तक पहुंच जाएगी इसलिए कोई समस्या नहीं है। हमारा 'गठबंधन' बहुत मजबूत है।'' 

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब