लाइव न्यूज़ :

केरल के निलांबुर से कांग्रेस उम्मीदवार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 09:01 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 29 अप्रैल केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निलांबुर से विपक्षी यूडीएफ के उम्मीदवार वी वी प्रकाश का बृहस्पतिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया।

प्रकाश (56) मलप्पुरम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष भी थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रकाश के परिवार के प्रति संवेदना जतायी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मलप्पुरम डीसीसी के अध्यक्ष एवं निलांबुर से यूडीएफ के उम्मीदवार वी वी प्रकाश जी का असामयिक निधन बेहद दुखद है। उन्हें एक ईमानदार और मेहनती कांग्रेस सदस्य के तौर पर जाना जायेगा जो लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’’

डीसीसी के सूत्रों ने बताया कि सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद प्रकाश को बृहस्पतिवार सुबह एडक्कारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें मंजेरी के अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

प्रकाश की कुछ महीने पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी।

कांग्रेस पार्टी को सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन से निलांबुर सीट जीतने की उम्मीद थी। माकपा ने इस सीट से विधायक पी वी अनवर को उतारा है।

यूडीएफ नेताओं ने भी प्रकाश के असामयिक निधन पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब