लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने तृणमूल को भाजपा का प्रतिनिधि बताया, बोली- ‘षड्यंत्र’ का मकसद उसे कमजोर करना है

By भाषा | Updated: November 25, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली/शिलांग, 25 नवंबर कांग्रेस ने मेघालय में पार्टी के कई विधायकों के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी नीत पार्टी पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ऐसी पार्टियां भाजपा की प्रतिनिधि हैं और इनके ‘षड्यंत्र’ का मकसद देश की सबसे पुरानी पार्टी को कमजोर एवं केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी को मजबूत करना है।

मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि मेघालय में उसे बड़ा झटका जरूर लगा है, लेकिन वह और भी मजबूत बनकर उभरेगी।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ में कहा, ‘‘भाजपा निर्वाचित सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए नोट की ताकत का इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने देशभर में इसका प्रयोग किया। वे कई मामलों में सफल हुए जैसे कि कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में। राजस्थान में भी कोशिश की गयी। अरुणाचल प्रदेश में सफल कोशिश की गयी जहां विधानसभा की एक निजी होटल में बैठक हुई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय में भी ऐसी कोशिशें की गयी। उन्होंने पूछा, ‘‘इसलिए हम मोदी की आलोचना करते हैं। अगर आप (तृणमूल) भी ऐसी ही राजनीति करते हैं तो आप अलग कैसे हैं?’

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश का कोई मुद्दा हो, चाहे वो चीन का मुद्दा हो, कृषि कानून का मुद्दा हो, महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा हो, इन पर लड़ाई कौन लड़ रहा है? कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर कोई चाहता है कि इन मुद्दों पर सवाल नहीं पूछे जाएं और भाजपा को कटघरे में नहीं खड़ा किया जाए, तो उनके इस षड्यंत्र का एक ही मकसद है कि कांग्रेस को कमजोर करो और भाजपा को मजबूत करो। तृणमूल यही कर रही है।’’

वल्लभ ने आरोप लगाया, ‘‘जो लोग यह काम कर रहे हैं कि उससे सिर्फ भाजपा का फायदा हो रहा है। जो भी क्षेत्रीय दल ऐसा कर रहे हैं वो भाजपा के प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) हैं, भाजपा के साथ खड़े हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि जिनमें वैचारिक प्रतिबद्धता की कमी है, वही कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।

कांग्रेस के मेघालय प्रभारी मनीष चतरथ ने कहा कि अगर राज्य में पार्टी प्रभावहीन हो गई थी तो इसके लिए सिर्फ मुकुल संगमा जिम्मेदार हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस मेघालय में पहले से मजबूत होकर उभरेगी और जनता संगमा को सबक सिखाएगी।

गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा में कांग्रेस के 17 में से 12 विधायक बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा भी शामिल हैं।

इससे पहले, कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले कई अन्य नेता पिछले कुछ महीनों में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनमें पार्टी की पूर्व सांसद सुष्मिता देव, लुईजिन्हो फालेरियो और अभिजीत मुखर्जी प्रमुख हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो